मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में नशीला पदार्थ बेचने वालों एवं नशा करने वालों को दोबारा दी चेतावनी

इंदौर। केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में नशाखोरी को लेकर एक बार फिर चेतावनी दी है। वार्ड 10 में सदस्यता अभियान कार्यकम के मंच से उन्होंने कहा कि टीआई साहब ध्यान रखना जरा, मैं नशे के बहुत खिलाफ हूं। ये नशा करने वालों को उल्टा लटका देना। नशा बिल्कुल बंद होना चाहिए।
इंदौर में अश्लील कपड़े पहनकर घूमने वाली युवती को लेकर मंत्री विजयवर्गीय कहा कि ये मां अहिल्या की नगरी है। यहां यह सब नहीं चलेगा। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इसके पहले भी नशीला पदार्थ बेचने वालों और नशा करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कह चुके हैं। इसी के बाद से पुलिस ने शहर में नशीला पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ अभियान चला दिया है।

 

Next Post

श्री राम ग्रुप जबलपुर द्वारा दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी 27-28 सितम्बर से

जबलपुर। श्री राम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एवं इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर (इंडिया) के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 27-28 सितम्बर 2024 को श्री राम कॉलेज परिसर के ऑडीटोरियम हॉल में किया जा रहा है। यह अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘फ्रंटियर ऑफ प्रोग्रेस एण्ड डेब्लपमेंट इन टेक्नोलॉजीस्, मैनेजमेंट एण्ड हेल्थकेयर […]