सीधी। आपने अभी हाल ही में देखा है की रीवा जिले में बोरबेल एक 6 वर्ष का बालक अचानक खुले होने की वजह से गिरा और उसे बचाने के प्रयास में प्रशासन के द्वारा अथक प्रयास जारी रखा गया परंतु वह बालक ने अपनी जिंदगी की जंग हार गया।
जिसे गंभीरता से लेते हुए सीधी जिले के कलेक्टर के निर्देशन एवं नेतृत्व में उपखंड अधिकारी के द्वारा आदेश जारी करते हुए तीन दिवस के अंदर क्षेत्र के समस्त खुले बोर एवं कुआं बावली को ढकवा कर या उसे पैक करा कर संबंधित व्यक्ति के ऊपर वैधानिक कार्यवाही करते जिला कलेक्टर एवं दंडाधिकारी सीधी आरडीएम शाखा को भेज कर कार्यालय को अवगत करने का आदेश जारी हुआ।
जिसमें तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सहायक यन्ती लोक स्वास्थ्य विभाग एवं वरिष्ठ कृषि विस्तारक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आदेश पत्रक के माध्यम से यह जिम्मेदारी सौंपी गई। ताकि जिस तरह से एक वारदात रीवा जिले में घटित हुई उसी तरह की घटना अन्य स्थान में घटित होने की संभावनाएं ना नजर आए।
अब देखना दिलचस्प होगा कि यह आदेश कितना कारगर साबित होता है या फिर खानापूर्ति तक ही सीमित रह जाता है।


