पहली ही बरसात ने नगर निगम की पोल खुली, प्रेम नगर में 27 लाख के लागत से बन रहा नाला निर्माण में धांधली का मामला आया सामने

जबलपुर। पहली बारिश ने ही नगर निगम के सारे दावों की पोल खोल कर रख दी है।
पिछले कई वर्षो से प्रेम नगर पोस्ट ऑफिस के आसपास रहवासी जल प्लावन की समस्या से जूझ रहे है। यह देखते हुए निगम द्वारा 27 लाख रुपए की लागत से नाला निर्माण कार्य किया जा रहा है, पर निगम के इंजीनियर और ठेकेदारों द्वारा साठगाठ कर नाले का गलत तरीके से निर्माण किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों में नगर निगम के इस कार्य को लेकर नाराजगी दिखाई दे रही है।
कल की एक घंटे की बरसात ने नगर निगम के सारे वादे की पोल खोल कर रख दी है।
हालात यह बने की जरा सी बरसात में लोगों के घरों में 5 -6 फिट पानी भर गया, जिससे स्थानीय लोग परेशान हो गए और अपना जरूरी सामान लेकर घर छोड़ने को मजबूर हो गए। वही, इस मामले में कांग्रेस के नेता सौरभ नाटी शर्मा ने नगर निगम को आड़े हाथों लेते हुए कहा की महापौर ने पिछले साल भी कहा था कि शहर में कही जल प्लावन की स्थिति नही बनने देगे। इस साल भी बड़े बड़े दावे किए गए, लेकिन शहर वासियों ने देखा की प्रेम नगर में बन रहे नाले में ठेकेदार और इंजीनियर की मिली भगत से किस तरह भ्रष्टाचार किया गया, किस तरह पैसे की बंदर बांट कर सरकार और जनता को चूना लगाया गया।
वही, इस मामले में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि प्रेमनगर नाला बनाने में जो भी कोताही बरती जा रही है, उस का निरीक्षण कर जांच की जाएगी, फिर भी मैं शहर वासियों को भरोसा दिला रहा हूं कि इस बार बरसात में जल प्लावन की स्थिति से निपटने पूरी तैयारी की जा रही है।

 

Next Post

शहर कांग्रेस कमेटी ने डीएवीवी पेपर लीक घोटाले की जांच कर रिपोर्ट भेजी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी को

इंदौर। शहर कांग्रेस कमेटी ने पिछले दिनों देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में एमबीए पेपर लीक मामले में एक जांच कर उसकी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस को भेजी है। खास बात यह है कि जिन नेताओं ने इस पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट आलाकमान को भेजी है, उन नेताओं ने अपने मन […]