लोडेड पिस्तौल लिए घूम रहे हत्या के आरोपी को पुलिस ने आधारताल में घेराबंदी कर पकड़ा

जबलपुर। पुलिस ने हत्या के आरोप में फरार चल आरोपी को घेराबंदी कर दबोचा लिया।
आरोपी के कब्जे से लोडेड पिस्टल बरामद की गई है।
आरोपी कुंडम में हत्या कर 2 साल से फरार चल रहा था। जिस पर 7 हजार रूपए इनाम भी घोषित किया गया था।
अधारताल पुलिस ने दो साल बाद आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।
दरअसल हत्या के प्रकरण में 2 साल से फरार चल रहे इनामी बदमाश कटनी निवासी रामकिशोर पटेल उर्फ बंटी (35) ने कुंडम के काराघाट में ओमप्रकाश यादव (35) की हत्या कर दी थी। जिसकी लाश कुंडम में मिली थी। हत्या के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।
अधारताल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी गणेश चौक कटरा आधारताल में रह रहा है।
इसके बाद आरोपी को घेराबंदी कर धरदबोचा गया। पुलिस द्वारा तलाश लेने पर एक देशी पिस्टल जब्त की गई। जिसमें चार राउंड लोड भी थे।
अति. पुलिस अधीक्षक सोनाली दुबे के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी शातिर अपराध प्रवृति का है। जिसके खिलाफ लूट, नकबजनी, चोरी, बलात्कार एवं आबकारी एक्ट के 9 अपराध विभिन्न थाने में पंजीबद्ध हैं।

 

Next Post

पश्चिमी विक्षोभ के असर से जबलपुर में बारिश के साथ आस-पास के क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि

जबलपुर। पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक बार फिर मौसम का रुख बदल गया। रविवार को सुबह से ही उमड़-घुमड़ कर बादल बरसते रहे। सुबह नौ बजे सूर्यदेव ने दर्शन दिए पर कुछ ही देर बाद फिर बादल छा गए और 11:30 बजे गर्जना के साथ फिर वर्षा शुरू हो […]