42 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, हुई मौत

सीधी। जिला मुख्यालय से महज 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जनपद पंचायत सिहावल अंतर्गत ग्राम पंचायत बमुरी के ग्राम रामपुर में फांसी लगाने का मामला सामने आया है।
जहां, रोजाना की तरह महिला गृह कार्य कर मजदूरी करने चली जाती थी। परंतु आज गृह कार्य करने के बाद जब पति अपने कार्य के लिए घर से बाहर प्राइवेट विद्यालय में वाहन चलाने के लिए निकल जाता है। इधर, महिला सुशीला कोल पति राजेश कोल ने अपने ही घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेती है।
पति राजेश कोल जब वापस घर आया तो उसने देखा कि उसकी पत्नी घर के अंदर फंदे से लटकती दिखाई दीं। हल्ला गुहार मचाया तो आस पड़ोस के लोगो का हुजूम इकट्ठा हो गया। जिसकी जानकारी तत्काल सिंहावल पुलिस को दी गई। जहां पुलिस के द्वारा धारा 194 बीएनएसएस कायम करते हुए मौके स्थल पर पुलिस पहुंची और शव का परीक्षण करते हुए शव को नीचे उतरवा कर पंचनामा तैयार करते हुए शव को पीएम हेतु मर्चुरी हाउस सिहावल भेजा गया।
वहीं, ग्रामीण वासियों के साथ ग्राम पंचायत के सरपंच विमलेश रावत भी घटनास्थल पर मौजूद रहे।

 

Next Post

प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान की बैठक हुई आयोजित

सीधी। कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री जजातीय उन्नत ग्राम अभियान की समीक्षा बैठक नोडल अधिकारी, अंशुमन राज, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पचायत सीधी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। आयोजित बैठक में 17 विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित हुये, जिन्हें पीएम जनजाति उन्नत ग्राम अभियान के लक्ष्यों एवं उद्देश्यों […]