लापता मासूम के शव को पुलिस ने गड्ढा खोद कर निकाला, जाँच में जुटी पुलिस

कटनी। दो दिन पहले घर से खेलने के लिए निकले एक 11 वर्षीय मासूम बालक को किसी अनजान शख्स ने मारकर नदी के पास एक गड्ढे में दफन कर दिया।
परिजन दो दिनों से बालक की तलाश करते रहे।
आज जब सूत्रों से घटना के संबंध में माधव नगर पुलिस को जानकारी लगी तो आनन फानन में माधव नगर थाने का बल एवं जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर जा पहुंचे और विशेषज्ञों की टीम के जरिए गड्ढे में दफन बालक के शव को दोबारा गड्ढा खोदकर बाहर निकलवाया।
माधवनगर थाना क्षेत्र के ग्राम भनपुरा क्रमांक 1 में हुई इस घटना के कारण समूचे क्षेत्र में खलबली मची हुई है।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा ने बताया कि गत 4 जनवरी की शाम भनपुरा क्रमांक 1 ग्राम निवासी यादव परिवार का 11 वर्षीय बालक दोपहर लगभग तीन से चार बजे के बीच घर से खेलने के लिए निकला था, इसके बाद वह वापस लौट कर घर नहीं आया। परिजनों की सूचना के आधार पर माधव नगर पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर बालक की तलाश कर रही थी।

 

Next Post

मुख्यमंत्री ने किया स्ट्रीट फूड हब ‘प्रसादम’ एवं ‘अवंतिका हाट बाजार’ का शुभारंभ

उज्जैन। मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में महाकाल महा लोक में बनाए देश के सर्वश्रेष्ठ स्वस्थ और स्वच्छ स्ट्रीट फूड हब ‘प्रसादम’ एवं ‘अवंतिका हाट बाजार’ का शुभारंभ किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया मौजूद रहे। इस दौरान डॉ. मोहन यादव ने प्रसादम एवं अवंतिका हाट बाजार […]