नर्मदापुरम। जिले के इटारसी के पास चलती ट्रेन की बोगी में आग लग गई।
घटना सोमवार दोपहर करीब 4 बजे इटारसी और बानापुरा के बीच में खुटवासा रेलवे स्टेशन के पास की बताई जा रही है।
आग लगने की घटना अहमदाबाद से चलकर बरौनी जाने वाली अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस में हुई है।
जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन के सबसे आखिरी जनरेटर कोच में आग लग गई। जैसे ही इस घटना का पता चला ट्रेन रोक दी गई। मौके पर हड़कंप मच गया। वही, रेलवे स्टॉफ आग बुझाने के काम में जुट गया।

