दमोह। जिले के नोहटा थाना अंतर्गत ग्राम सिमरी के पास महादेव घाट सुनार नदी के पुल पर मंगलवार सुबह भीषण हादसा हो गया।
सुबह लगभग 11 बजे एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नदी में गिर गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है, जबकि 6 गंभीर रूप से घायल हैं।
मृतको में दो बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि मंगलवार सुबह जबलपुर जिले के कटंगी पौड़ी गांव के समीप के निवासी दो बोलेरो गाड़ियों से दमोह जिले के हिंडोरिया थाना अंतर्गत ग्राम घाटपिपरिया से कैंसर की दवा लेकर लौट रहे थे। इसी बीच सिमरी के पास सुनार नदी के पुल पर एक बोलेरो अनियंत्रित होने से नदी में गिर गई। 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

