मंडला। जिले के विकासखंड बीजाडांडी के के ग्राम टिकरिया में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में शुक्रवार को विश्व योग दिवस का आयोजन किया गया।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रधान के मार्गदर्शन में सीएचओ डॉ. महेंद्र बुंदेला द्वारा उपस्थित ग्राम वासियो को योग यम, नियम, प्राणायाम से होने वाले लाभ से अवगत कराया गया व नियमित योग करने की सभी को शपथ दिलाई गई।


