इंदौर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में लगातार अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए जांच की जा रही है।
आबकारी विभाग के सभी वृत की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही है।
इसी कड़ी में बाणगंगा चौराहे के पास ऑटो को रोककर तलाशी ली गई, तो चार पेटी शराब पाई गई। ऑटो और शराब को जब्त करने के साथ आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया।
अवैध परिवहन करते आरोपी दीपक पिता मानसिंह राजपूत निवासी भागीरथपुरा इंदौर को पकडा गया।
वाहन और मदिरा जब्त कर कब्जे आबकारी लेकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जब्त वाहन व मदिरा का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग एक लाख 35 हजार रुपये है।
आबकारी विभाग के समस्त वृत्तों द्वारा की गई कार्यवाही में कुल 32 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। इसमें 312 लीटर मदिरा जब्त की गई तथा 1370 लीटर महुआ लहान जब्त कर मौके पर नष्ट किया गया।
उक्त जब्त समस्त सामग्री का बाजार मूल्य दो लाख आठ हजार रुपये है।


