आईआईएम इंदौर ने की अंतरराष्ट्रीय साझेदारी, समझौते के तहत संस्थानों के बीच स्टूडेंट एक्सचेंज और जाइंट प्रोग्राम के मिलेंगे अवसर

इंदौर। भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) इंदौर ने जाइंट रिसर्च, सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा देने और बेहतर शिक्षण अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से दो विदेशी संस्थानों के साथ समझौता किया है।
पहला समझौता स्विट्जरलैंड स्थित व्यवसाय और कानून शिक्षा के संस्थान जेडएचएडब्ल्यू स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड लॉ के साथ और दूसरा एमओयू ब्रसेल्स के यूबीआई बिजनेस स्कूल के साथ।
इसके चलते आईआईएम इंदौर के निदेशक प्रो. हिमांशु राय ने जेडएचएडब्ल्यू एसएमएल के डीन और प्रबंध निदेशक प्रो. रेटो स्टीनर और यूबीआई बिजनेस स्कूल के प्रबंध निदेशक जोशुआ लिम के साथ अलग-अलग एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।
समझौते के तहत संस्थानों के बीच स्टूडेंट एक्सचेंज और जाइंट प्रोग्राम के अवसर प्राप्त होगें।
आईआईएम के निदेशक प्रो. हिमांशु राय ने बताया कि दोनों संस्थानों की विशेषता और संसाधनों का लाभ उठाकर, हमारा लक्ष्य अपने छात्रों के लिए प्रभावशाली शिक्षण अनुभव तैयार करना और भारत और स्विट्जरलैंड के बीच अंतर-सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा देना है। साथ ही यूबीआई बिजनेस स्कूल के सहयोग के साथ हमारा लक्ष्य संस्थानों के बीच तालमेल बनाना है, जो शैक्षिक अनुभव को बेहतर बनाएगा और छात्रों को वैश्विक बाजार में सफल लीडर बनने के लिए तैयार करेगा।

 

Next Post

कक्षा10वीं एवं 12वीं टॉपरो को एसपी ने सम्मानित कर बढ़ाया हौसला

सिंगरौली। कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होने उपरांत एसपी निवेदिता गुप्ता द्वारा नवीन पहल करते हुए जिला सिंगरौली के टॉपर्स छात्र-छात्राओं को अभिभावकों, शिक्षकों सहित एसपी कार्यालय के रुस्तम कॉन्फ्रेंस हॉल में होनहार छात्र-छात्राओं के लिए टॉपर्स सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में एसपी […]