जिला चिकित्सालय डिंडोरी में किया गया बाल हृदय कैम्प, 8 बाल रोगियों को जबलपुर व 03 तो किया गया मुंबई रेफर

DR. SUMIT SENDRAM

डिंडोरी। शुक्रवार को जिला चिकित्सालय डिंडोरी में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत बाल हृदय कैम्प का आयोजन किया गया।
कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पांडे तथा सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. अजय राज के मार्गदर्शन में जिला समन्वयक ओम प्रकाश उरैती के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में समस्त विकासखण्ड से मोबाइल हेल्थ टीम द्वारा चिन्हांकित सीएचडी के 87 बच्चों का ईको जांच होना था, जिसमें 56 बच्चों का रजिस्ट्रेशन एवं ईको जांच मेट्रो हॉस्पिटल जबलपुर के स्पेशलिस्ट कार्डिक डॉ. केएल उमा महेश्वर के द्वारा किया गया।
ईको जांच उपरांत 08 बच्चों को मेट्रो हॉस्पिटल जबलपुर एवं 03 बच्चों को मुंबई रेफर के लिए चिन्हांकित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आयुष चिकित्सक डॉ. ऋषिकेश सिंह, डॉ. हर्षवर्धन सिंह धुर्वे, डॉ. त्रिवेणी धुर्वे, डॉ. नागेश मानिकपुरी, डॉ. प्रभात अवधिया, डॉ. बलराम सिंह उईके, डॉ. आकाश सिंद्राम, डॉ. मुकेश परते एवं एएनएम हुलसी मरकाम, कविता पटेल मौजूद रहे।

 

Next Post

मस्जिद की जमीन पर खुदाई में निकली भगवान राम-सीता की मूर्तियां, निर्माण कार्य रुकवाकर लोगों ने की पूजा

सागर। जिले के बंडा विकासखंड के ग्राम पापेट में मस्जिद की जमीन पर नींव की खुदाई के दौरान मूर्तियां मिली हैं। उक्त मूर्तियां भगवान राम, माता सीता की होना बताई जा रही हैं। मूर्तियां निकलने की सूचना मिलते ही शुक्रवार को हिंदू संगठन के लोग पापेट पहुंच गए। जहां उन्होंने […]