जबलपुर रेल मंडल की पहली तीसरी रेल लाइन रेलवे लाइन का निर्माण जारी, 290 किमी लंबी तीसरी रेल लाइन पर जनवरी से दौड़ेंगी ट्रेन व मालगाडियां

जबलपुर। जबलपुर रेल मंडल की पहली तीसरी रेल लाइन कटनी से बीना के बीच निर्माण की जा रही है, जो दिसंबर अंत तक बनकर तैयार हो जाएगी।
290 किमी लंबी तीसरी रेल लाइन में करीबन 250 किमी तक रेलवे ट्रैक बिछा दिया गया है और 40 किमी का काम बाकी रह गया है।
जबलपुर रेल मंडल का दावा है कि इस काम को 31 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा और जनवरी माह से नई लाइन से ट्रेनों को परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।
कटनी से बीना के बीच बन रही तीसरी रेल लाइन में करीब 40 किमी का काम शेष रह गया है। इसमें गिरवार से गणेशगंज तक 13 किमी का काम शेष है।
बंदकपुर से घटेरा तक 11 किमी और असलाना से पथरिया तक 14 किमी की रेल लाइन बिछाने का अभी काम चल रहा है। जबलपुर रेल मंडल का दावा है कि इसे दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
जनवरी में कमिश्नर रेल सेफ्टी की स्वीकृति लेकर इस पर ट्रेनों का संचालन शुरू करने की योजना है। हालांकि तीन पेंच वर्क में पटरियां बिछाने के दौरान मुश्किलें आ रही हैं।
पश्चिम मध्य रेल के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि जबलपुर मण्डल की पहली तीसरी रेलवे लाइन का कार्य दिसम्बर तक पूरा हो जायेगा। हालांकि अभी 290 किमी में 250 किमी में ट्रेक बिछाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष 40 किमी में ट्रेक बिछाने का कार्य चल रहा है। इसके बनने से ट्रेको में ट्रेन की रफ्तार में इजाफा होगा और सफर का समय भी कम होगा।

 

Next Post

लावारिस हालत में जंगल में मिली नवजात बच्ची को इंद्र ने उठाया और कृष्णा ने हॉस्पिटल पहुंचाया, घर में प्रसव के बाद फेंके जाने की आशंका

भोपाल। अपना पाप छिपाने के लिए किसी ने एक नवजात बच्ची को मरने के लिए शाल में लपेटकर नजीराबाद के जंगल में फेंक दिया गया था। उन्हें उम्मीद थी कि जानवर उसे अपना निवाला बना लेंगे, लेकिन मारने वाले से बचाने वाला हमेशा बड़ा होता है, यह कहावत पूरी तरह […]