सौ दिवसीय नि:क्षय अभियान के तहत टिकरिया में सात नि:क्षय मित्रो को प्रदान किये गए फूड बास्केट

मंडला। क्षय (टीबी) रोग से बचाव के लिए जागरूकता एवं निराकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर पूरे देश भर में 100 दिवसीय नि:क्षय अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में मुख्य जिला चिकित्सा एवं स्वस्थ्य अधिकारी डॉ. केसी सरोते के निर्देशन एवं विकास खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृष्णा कुमार प्रधान के मार्गदर्शन में बीजाडांडी ब्लॉक के टिकरिया में सीएचओ डॉ. महेंद्र बुंदेला के द्वारा लगातार क्षेत्रीय ग्रामीणो को टीबी रोग के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
बुधवार को ग्राम सरपंच अंजू परते की मौजूदगी में सीएचओ डॉ. महेंद्र बुंदेला एवं पिरामल फाउंडेशन के रमेश परस्ते के सहयोग से 7 नि:क्षय मित्र बनाकर उनको फूड बास्केट प्रदान किया गया। जिसके बाद सभी को टीबी मुक्त भारत की शपथ दिलाई गयी।
सीएचओ डॉ. महेंद्र बुंदेला के द्वारा उपस्थित ग्रामीणो को टीबी बीमारी के उपचार, लक्षण व बचाव के बारे मे जानकारी दी गई।
बता दे कि फूड बास्केट का वितरण टिकरिया की सरपंच अंजू परते, सीएचओ डॉ. महेंद्र बुंदेला, माध्यमिक शाला टिकरिया के शिक्षक राजकुमार वड़कड़े, रोजगार सहायक छिदामी लाल बड़कड़े, साई आशीष फाउंडेशन के ओमप्रकाश सारथी, गृह लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह टिकरिया एवं जमना स्वयं सहायता समूह टिकरिया के सहयोग से किया गया।

 

Next Post

पटवारीयो व भू माफियाओं के खिलाफ शिवसेना ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

सीधी। शिवसेना इकाई ने प्रॉपर्टी डीलिंग व सीमांकन नामांतरण के नाम पर अवैध वसूली करने वाले व प्रॉपर्टी डीलिंग करने वाले पटवारियो के अवैध नियम विरुद्ध प्लाटिंग का कार्य करने वाले प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ राज्यपाल के नाम डिप्टी कलेक्टर व नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान शिवसेना प्रदेश […]