शराबखोरी के बयान पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने यूटर्न लेते हुए कहा कि सभी माताएं-बहनें पूज्यनीय है

DR. SUMIT SENDRAM

दतिया। वोट अधिकार यात्रा को लेकर दतिया आए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने मध्यप्रदेश की महिलाओं में बढ़ती शराबखोरी के बयान पर यूटर्न लेते हुए कहा कि सभी माताएं-बहनें मेरे लिए पूज्यनीय हैं। मैं उनके चरणों में सिर रखता हूं। उनके बारे में कोई गलत बयान मेरी ओर से नहीं दिया गया है। भाजपा ने सिर्फ मुझे टारगेट किया है।
जीतू पटवारी ने आगे कहा कि उन्होंने मध्यप्रदेश में बढ़ती नशाखोरी को लेकर बात कही थी। जिसे तूल दिया गया है। भाजपा अपने कारनामों को छिपाने के लिए उनके बयानों को गलत तरीके से पेश कर भ्रम फैला रही है।
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार हर माह हमारी बहनों के 1800 रुपये की चोरी कर रही है। जब भाजपा ने तीन हजार रुपये लाड़ली बहनों को देने का वादा किया था तो 1250 रुपये ही क्यों दिए जा रहे हैं। ऐसे ही किसानों से भी फसल के दामों को लेकर धोखा हो रहा है। 450 रुपये में बहनों को सिलेंडर देने की बात भी झूठी निकली। पांच लाख नौकरियां कहां हैं, अब तक पता नहीं चला।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी अपने महिलाओं के शराब ज्यादा पीने संबंधी बयान को खुद ही गलत बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं की लड़ाई लड़ी है। आगे भी बिना डरे वह महिलाओं के हित में संघर्ष करेंगे। ऐसे में माताओं-बहनों के लिए गलत बोलने का सवाल ही नहीं उठता। यह सब भाजपा के टारगेट करने का तरीका है।

 

Next Post

आरक्षक को पीटने वाले आरआई पर एफआईआर की मांग, खरगोन में आदिवासी समाज का प्रदर्शन

खरगोन। रक्षित निरीक्षक (आरआई) द्वारा आरक्षक से मारपीट के मामले में गुरुवार को आदिवासी समाज ने विरोध करते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की। जयस कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, इनके साथ ही विधायक केदार डाबर, झूमा सोलंकी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाइक भी मौजूद रहे। बता दे कि […]