सीधी। लोकसभा चुनाव के चलते आदर्श संहिता लागू है।
आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस ने अवैध गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रही हैं।
पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा में मार्गदर्शन मे कोतवाली पुलिस ने 28 लाख 48 हजार रूपये कीमती का 33 किलो 496 ग्राम चॉदी जब्त किया है।
बताया गया है कि आदर्श आचार संहिता के पालन एवं लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक डॉ रविन्द्र वर्मा द्वारा जिलेभर में मतदाता एवं मतदान को प्रभावित करने वाले असमाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही करने के कड़े निर्देश दिए गए है।
पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार क्षेत्र में सघन चेकिंग करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
4 अप्रैल 2024 को थाना प्रभारी कोतवाली अभिषेक उपाध्याय को मुखविर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति आदर्श आचार संहिता का उलंघन करते हुए भारी मात्रा में अवैध चॉदी लेकर चिकान टोला की तरफ जा रहे है।
सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली अभिषेक उपाध्याय द्वारा नितिन सोनी के घर के सामने अंकुश जैन पिता दिलीप कुमार जैन(39) निवासी वर्धमान कालोनी सुबेदार वार्ड जिला सागर एवं संतोष बांदिल पिता स्व. जगनिवास बांदिल(48) निवासी छोटी बजरिया जिला मुरैना के पास में रखे थैले की तलाशी ली गई तो थैले मे चांदी की धातु से बनी जेवरात रखे पाए गए जिनके संबध में वैद्य दस्तावेज की मांग की गई जो कोई भी दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत नहीं किया।
थाना प्रभारी कोतवाली अभिषेक उपाध्याय द्वारा तत्काल सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर उनके निर्देशन में उडनदस्ता दल (एफएसटी) को मौके पर बुलाकर उनके समक्ष चॉदी के जेवरात का तौल कराया गया जो 33 किलो 496 ग्राम चॉदी कीमती 28 लाख 48 हजार रूपये की पाई गर्ई जिसे उडनदस्ता दल (एफएसटी) टीम के समक्ष जब्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
वही, चोरी के अपराध मे लगातार 14 वर्षो से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 1865/2006 धारा 379 ताहि मप्र.शा.विरुद्ध रमेश कुमार नट पिता उमेश नट निवासी शिवपुर पत्थलगांव जिला जसपुर (छस्तीसगढ़) अंतर्राज्यीय स्थायी वारंटी को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
आरोपी को कोतवाली पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार करते न्यायालय में पेश किया गया है।कोतवाली अभिषेक उपाध्याय के नेतृत्व में की गई उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक तरूण बेडिया, प्रधान आरक्षक शिवा द्विवेदी, रावेन्द्र सिंह, आरक्षक आजाद खान, बालेन्द्र सिंह, पुष्पेन्द्र यादव, रामबली सिंह, अक्षय तिवारी एवं अन्य पुलिसकर्मियो की सराहनीय भूमिका रही है।


