मिनी ट्रक की टक्कर से एक की मौत,एक घायल, सिटी कोतवाली अंतर्गत पटेहरा गांव में हुआ हादसा

सीधी। सिटी कोतवाली थानांतर्गत पटेहरा गांव में बाइक सवार युवकों को मिनी ट्रक चालक ने टक्कर मार दिया, जिससे बाइक सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दूसरा युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया गया कि जमोड़ी थाना अंतर्गत नौढिय़ा गांव निवासी अर्जुन पिता लाला कोल व मधुरी गांव निवासी राजा कोल के साथ बाइक क्रमांक एमपी 53 एमडी 2158 से गोरियरा गांव जा रहा था। रास्ते में पटेहरा गांव में मिनी ट्रक क्रमांक एमपी 53 जीए 3389 के चालक ने टक्कर मार दिया, जिससे घटना स्थल पर ही अर्जुन कोल की मौत हो गई। घायल राजा कोल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
घटना को अंजाम देने के बाद मिनी ट्रक चालक फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार करते हुए मिनी ट्रक को कोतवाली में खड़ा करा लिया गया है।

 

Next Post

प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग 135 सी के लिए सर्वेक्षण द्रुत गति से जारी

चितरंगी। यूपी के प्रयागराज से चितरंगी-सिंगरौली तक के लिए प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग 135 सी में रातों रात मकानों का निर्माण हो रहा है। जहां, कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने त्वरित रूप से सर्वेदल गठित कर सर्वेक्षण का कार्य दुत गति से शुरू करा दिया है। वही, एसडीएम लगातार लोगों […]