अहमदाबाद। एअर इंडिया फ्लाइट एआई-171 हादसे के 27 घंटे बाद शुक्रवार को एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) ने ब्लैक बॉक्स को खोज लिया है। यह हॉस्टल की छत पर मिला। इसके जरिए पता चल सकेगा कि क्रैश होने के पहले आखिरी पलों में क्या हुआ था।
एअर इंडिया के विमान में 12 क्रू मेंबर सहित 242 लोग मौजूद थे। इसमें से एक यात्री की जान बच गई।
उधर, पूर्व सीएम रूपाणी के शव की पहचान भी अब तक नहीं हो पाई है। मृतकों की पहचान के लिए उनके परिजन के डीएनए टेस्ट लिए जा रहे हैं।
रेक्स्यू टीम ने 270 लोगों के शव बरामद कर लिए हैं। इनमें से 7 मृतको के शवों को डीएनए टेस्ट के बाद परिजन को सौंप दिया गया।
बता दे कि 241 मृतक विमान में सवार यात्री एवं क्रू मेंबर्स थे। 5 मृतक उस बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल के हैं, जहां प्लेन क्रैश हुआ था। हादसे के वक्त हॉस्टल में 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे।
सूत्रो के मुताबिक सिविल अस्पताल में अब तक 270 से ज्यादा शवों का पोस्टमॉर्टम हो चुका है। इसके अलावा, 220 लोगों की डीएनए सैंपलिंग की जा चुकी है। 7 शवों की शिनाख्त हो गई है।
वही, शुक्रवार सुबह पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने घटनास्थल का दौरा किया। इसके बाद वे सिविल अस्पताल गए, जहां वे करीब 10 मिनट पीड़ितों से मिले।
विमान हादसे की जांच में 8 एजेंसियां शामिल है जिसमे नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी, गुजरात पुलिस, एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो (एएआईबी), डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए), यूनाइटेड किंगडम की एयर एक्सीडेंट्स इन्वेस्टीगेशन ब्रांच (यूके-एएआईबी), यूनाइटेड स्टेट्स की नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (एनटीएसबी) एवं फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) शामिल हैं।


