श्रृंगी ऋषि मार्केट में आग लगने से 13 दुकानें जलकर खाक, बदले की आग में जल गईं कपड़े की 13 दुकानें, 5 हजार रुपये के लिए पुराने कर्मचारी का कारनामा

इंदौर। श्रृंगी ऋषि मार्केट नलिया बाखल में 13 दुकानें जलकर खाक हो गई। सराफा पुलिस ने शांतिनाथपुरी (द्वारकापुरी) से 55 वर्षीय देवा को गिरफ्तार किया है। उसने पांच हजार रुपये के विवाद में आग लगाना कबूला।
बता दे कि सराफा थाना अंतर्गत आने वाले श्रृंगी ऋषि मार्केट में गुरुवार तड़के आग लगी थी। सुबह करीब 6.30 बजे फायर ब्रिगेड और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई।
सूचना के बाद सराफा थाने से सहा. उप निरीक्षक अजीत सिंह और गांधी हाल, लक्ष्मीबाई नगर और मोती तबेला फायर स्टेशन से भी फायरकर्मी पहुंचे। सभी दुकानें कपड़े, दर्जी, सलवार सूट की हैं। कपड़े के अलावा फर्नीचर, इलेक्ट्रिक सामान और फाल सीलिंग होने से आग तेजी से फैली। तीन घंटों के बाद आग पर काबू पाया गया।
पुलिस के मुताबिक मार्केट की 22 में से 13 दुकानें राख हो गई।
फायरकर्मियों ने कहा कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है। शाम को दुकानदारों ने पड़ताल शुरू की और कपड़ा बाजार से माही डिजाइन नामक दुकान के सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
फुटेज में रात करीब तीन बजे सोनम कलेक्शन के संचालक भारत का पूर्व कर्मचारी देवा नजर आया। उसे भारत ने सात दिन पूर्व बहस होने पर नौकरी से निकाला था। देवा कैमरे से छेड़छाड़ करता नजर आ गया।
जिसके बाद दुकानदारों ने विधायक मालिनी गौड़ से मदद मांगी।
इसके बाद सभी थाने पहुंचे और सराफा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह रघुवंशी को फुटेज बताए। इसके बाद थाना प्रभारी द्वारा टीम गठित कर रात को देवा को घर से पकड़ लिया गया।

 

Next Post

46 करोड़ का धान घोटाला उजागर, 74 व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

जबलपुर। जिले में 46 करोड़ रुपये के धान घोटाले का बड़ा मामला प्रकाश में आया है, जिसमें 17 मिलर्स, एम. पी. एस. सी. एस. सी. के 13 कर्मचारी और 44 उपार्जन केंद्र कर्मचारी सहित 74 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। कलेक्टर दीपक सक्सेना के मुताबिक अंतर जिला मिलिंग […]