तेज रफ्तार कार से टकराए बाइक सवार, तीन की मौत, भोपाल-नागपुर फोरलेन पर हादसा

नर्मदापुरम। भोपाल-नागपुर फोरलेन पर रविवार देर रात सनखेड़ा गांव के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार तीन ग्रामीणों की मौत हो गई।
बाइक सवार रोड से गुजर रही एक कार से टकरा गए, जबरदस्त भिडंत में तीनों की मौके पर मौत हो गई। देर रात मृतकों के शव अस्पताल लाए गए। सोमवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम किया गया।
थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला ने बताया कि रात में इटारसी के पास सनखेड़ा रोड फोरलेन पर एक कार नागपुर से भोपाल की तरफ आ रही थी, इसी दौरान बाइक चालक ने गलत दिशा में गाड़ी चलाई, सामने से आ रही कार को चालक संभाल नहीं पाया और बाइक कार से टकरा गई। हादसे में गोपालदास पटेल, नंदलाल पटेल एवं राजेंद्र यादव उर्फ राजू की मौके पर मौत हो गई।
रात में हादसे के बाद तीनों मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए थे।
पुलिस ने इस मामले में कार क्रमांक एमएच 31 एफएक्स 0544 के ड्राइवर पर मामला दर्ज किया है। कार में एक ही परिवार के लोग सवार थे, सभी सुरक्षित बताए गए हैं।
मृतकों के परिजनों ने बताया कि गोपालदास पटेल, नंदलाल पटेल सनखेड़ा में एक ही मोहल्ले के निवासी हैं, जबकि राजेंद्र यादव उर्फ राजू, पुरानी इटारसी का निवासी हैं। नंदलाल वेयरहाउस पर मजदूरी करता था, वहीं गोपालदास पटेल किसान परिवार का है। राजू यादव भी मजदूरी करता था। तीनों रात में बाइक से एक कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे।

 

Next Post

कोठियाटोला में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ में एसीएम रैंक का 14 लाख का इनामी नक्सली ढेर

बालाघाट। सोमवार को बालाघाट पुलिस ने एसीएम रैंक के 14 लाख के ईनामी नक्सली को मार गिराया है, जिसकी पुष्टि भी पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के हट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोठियाटोला के समीप पुलिस व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ […]