20 दिनों से धमका रहे फर्जी पुलिस अधिकारी से परेशान किसान ने पिया जहर, पुलिस ने शिकायत दर्ज की, साइबर सेल जांच में जुटी

धार। जिले के गांव कापसी में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। मोबाइल पर एक किसान को पुलिस अधिकारी बन धमकाकर ठगी का प्रयास किया गया। प्रताड़ना से तंग आकर किसान ने जहरीला घोल पी लिया।
कुक्षी के सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद किसान को बड़वानी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार जारी है। वही, अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक कुक्षी तहसील के ग्राम कापसी में 35 वर्षीय किसान कैलाश सिंह को अज्ञात व्यक्ति ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया तथा धमकाते हुए रुपयों की मांग की। इन धमकियों और प्रताड़ना से परेशान होकर किसान ने 15 जनवरी की रात जहरीला घोल पी लिया।
पीड़ित किसान के छोटे भाई जाम सिंह ने बताया कि कैलाश को 15-20 दिन से फोन पर धमकाया जा रहा था। फोन करने वाला स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर रुपये की मांग कर रहा था। लगातार मिल रही धमकियों से तंग आकर कैलाश ने यह कदम उठाया।
जाम सिंह ने बताया कि फिलहाल उनके भाई की स्थिति में सुधार हो रहा है, लेकिन वे ज्यादा बोलने की स्थिति में नहीं हैं।
कुक्षी थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि जानकारी साइबर सेल को दी गई है। प्रारंभिक जांच में फोन नंबर की लोकेशन कोलकाता की पाई गई है। मामले की गहराई से जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Next Post

दमोह में मिले सदियों पुराने भग्नावशेष, खोदाई में मिले प्राचीन शिवलिंग और जलाधारी

दमोह। जिले के तेंदूखेड़ा विकासखंड में स्थित गांव दोनी इन दिनों खास चर्चा में है। इस गांव में पुरातत्व विभाग की ओर से खोदाई कराकर पुरा संपदा का सर्वे किया जा रहा है। इस दौरान सदियों पुराने भग्नावशेष खोदाई में निकले हैं। फिलहाल इस बारे में पुरातत्व विभाग की ओर […]