कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन मे अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अखिलेश गौर के मार्गदर्शन तथा स्लीमानबाद थाना प्रभारी (निरीक्षक) अखलेश दाहिया के नेतृत्व में स्लीमानबाद पुलिस ने टीम बनाकर क्षेत्र के जुआड़ियो एवं सटोरियो के खिलाफ कार्यवाही को अंजाम दिया।
स्लीमानबाद थाना प्रभारी अखलेश दाहिया ने बताया कि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बंधी स्टेशन मे एक व्यक्ति सट्टा पट्टी काट रहा है। सूचना पर ग्राम बंधी स्टेशन में पुलिस जब पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस को देख कर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंधी कर उसे पकड़ा। नाम पता पूछने पर अपना नाम अशुल उर्फ अभय पिता दुर्गा सिंह ठाकुर निवासी बंधी स्टेशन का होना बताया एवं बताया कि दिनेश तिवारी निवासी बंधी स्टेशन द्वारा मुझे सट्टा पट्टी काटने की बोला गया तथा दिन की मजदूरी देता है। आरोपी अशुल उर्फ अभय ठाकुर के पास से सट्टा पट्टी व नगद 760 रूपये जब्त करते किया गया।
साथ ही ग्राम बंधी स्टेशन इमलिया मोड़ से वृन्दावन पाण्डेय पिता गया प्रसाद पाण्डेय उम्र 57 साल निवासी इमलिया के कब्जे से सट्टा पट्टी व नगद 480 रूपये, स्लीमनाबाद तिराहा के पास से राममिलन पिता कन्छेदी लाल वंशकार निवासी इमलिया के पास से सट्टा पट्टी व नगद 670 रूपये, ग्राम कंचनपुर मे सट्टा पट्टी काटते हुए रघुवीर रजक पिता स्व. धनीराम रजक उम्र 49 साल निवासी इमलिया के पास से सट्टा पट्टी व नगद 550 रूपये, ग्राम इमलिया के प्रतीक्षालय के सामने से कमलेश प्रसाद चौधरी पिता सेवाराम चौधरी उम्र 53 साल निवासी इमलिया के पास से सट्टा पट्टी व नगद 370 रूपये जब्त किया गया। इन सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 4 (क) सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
वही, ग्राम कचनपुर में जुआ खेल रहे गोविन्द्र पिता सम्पत लाल चौधरी उम्र 35 साल निवासी इमलिया, प्रताप पिता राम प्रसाद चौधरी उम्र 30 साल निवासी इमलिया, रामवरन पिता छिप्पी लाल चौधरी उम्र 48 साल निवासी इमलिया को घेराबंदी कर ताश पत्तो के साथ जुआ खेलते पकडा गया। जिनके फड एवं पास 740/- रूपये एवं 52 ताश पत्ते जब्त करते हुये आरोपियो के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
स्लीमबाद थाना प्रभारी अखलेश दाहिया के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में उपनिरिक्षक संतराम यादव, सहा. उपनिरिक्षक जुबेर अली, प्रधान आरक्षक अंजनी मिश्रा, तेज प्रकाश सिंह, रामनरेश, आरक्षक विवेक, मनीष, अभिषेक सिंह एवं दुर्गेश विश्वकर्मा की सराहनीय भूमिका रही।


