15% मरीजो में मिले ‘कोरोना वायरस’ के लक्षण, कोरोना से निपटने के लिए सभी अस्पताल पूरी तरह अलर्ट

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। कोरोना वायरस के जेएन-1 वैरिएंट फैलने के बीच इंदौर में भी दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया और भोपाल के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है।
सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि भोपाल में घबराने की कोई बात नहीं है यहां ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। इस संबंध में प्रशासन के माध्यम से कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है। फिर भी जिले में कोरोना से निपटने के लिए सभी अस्पताल पूरी तरह तैयार हैं।
जेपी जिला अस्पताल में कोरोना या संक्रामक रोगों की जांच के लिए बनाए गए लू क्लीनिक को पूरी तरह से खाली कर दिया गया है। अब इसका इस्तेमाल पार्किंग एरिया के तौर पर किया जा रहा है।
फिलहाल भोपाल में सिर्फ एस में आरटीपीसीआर जांच हो रही है। वहीं अन्य सरकारी अस्पतालों में जांच के लिए आरटीपीसीआर किट उपलब्ध नहीं हैं।
हालांकि सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने इसे खारिज कर दिया और बताया कि आरटीपीसीआर जांच अभी भी वहीं हो रही है, जहां पहले हो रही थी।
जेपी अस्पताल की ओपीडी में आने वाले 15 फीसदी मरीजों में कोरोना जैसे लक्षण दिख रहे हैं। इनमें बुखार, गंध-स्वाद की कमी, बदन दर्द, खांसी और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिख रहे हैं।

 

Next Post

45 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बेहोश मिली, अंदरूनी अंग बाहर पड़े थे, कुछ देर बात मौत, पटवारी बोले- प्रदेश में कानून का डर खत्म

खंडवा। जिले के आदिवासी अंचल खालवा थाना क्षेत्र में 45 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला बेहोशी की हालत में अपने पड़ोस के एक घर में मिली, उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था और शरीर के […]