कोठियाटोला में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ में एसीएम रैंक का 14 लाख का इनामी नक्सली ढेर

बालाघाट। सोमवार को बालाघाट पुलिस ने एसीएम रैंक के 14 लाख के ईनामी नक्सली को मार गिराया है, जिसकी पुष्टि भी पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने की है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के हट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोठियाटोला के समीप पुलिस व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराने में सफलता हासिल की है।
पुलिस ने जिस नक्सली को मार गिराया है, उसकी पहचान बस्तर बीजापुर निवासी उकास उर्फ सोहन केबी डिवीजन एसीएम के रूप में की है, जिसके ऊपर 14 लाख रुपये का ईनाम भी घोषित हैं।

 

Next Post

धर्मेंद्र-अंजना के वैवाहिक वर्षगांठ पर नागवंशी परिवार ने किया वृक्षारोपण

पिपरिया। शहर के नागवंशी परिवार के द्वारा धर्मेंद्र व अंजना के वैवाहिक वर्षगांठ का कार्यक्रम वृक्षारोपण कर मनाया गया। धर्मेंद्र व अंजना के वैवाहिक वर्षगांठ के मौके पर नागवंशी परिवार के द्वारा बनवारी रोड पिपरिया में स्थित गुरु तेग बहादुर साहिब इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। […]