सीधी। जिले के अमिलिया के मुख्य चौराहे पर संदिग्ध एक ऐसी घटना घटित हुई जो सवालों के घेरे में खड़े होकर अनेकों प्रश्न सामने नजर आ रहा है।
बता दे कि की तेज रफ्तार कार अमिलिया के मुख्य चौराहे पर पहुंची जहां से एक युवक जमीन के नीचे गिर पड़ा और कार में सवार व्यक्ति कार लेकर रफू चक्कर हो गया।
वही, बताया जाता है कि कार में सवार व्यक्ति हनुमाना से कुंबरी अपने ससुराल जा रहा था कि अचानक अमिलिया मुख्य चौराहे पर घटना घटित हो गई।
प्रत्यक्षदर्शी ने हादसा देखा तो तुरंत घायल को अमिलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने में मदद की।
लोगों के द्वारा बताया गया कि कार में जीजा और बहनोई के साथ अन्य लोग भी सवार थे। जबकि देखा गया कि कार से गिरा व्यक्ति तो फिर कार में सवार व्यक्ति क्यों वापस नहीं लौटे, यह बड़ा प्रश्न चिन्ह बनता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मरीज का नाम नारायण विश्वकर्मा पिता रामराज विश्वकर्मा उम्र 35 वर्ष कुबरी ससुराल हनुमान अपने घर से जा रहा था।
घटना घटित होने के बाद 108 एंबुलेंस को पॉइंट मिला तों डॉ शिव शंकर, पायलट सुधीर मिश्रा के द्वारा अमिलिया से रेफर प्राप्त कर जिला चिकित्सालय उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां जानकारी के अनुसार स्थिति गंभीर होने की वजह से मरीज को रीवा रेफर कर दिया गया है।


