अनमोल सिंह डब्बू ठाकुर बने करणी सेना परिवार जबलपुर के महानगर कार्यकारी अध्यक्ष

DR. SUMIT SENDRAM

जबलपुर। सदैव सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले, कर्मठ, निष्ठावान एवं ऊर्जावान अनमोल सिंह डब्बू ठाकुर को करणी सेना परिवार जबलपुर का महानगर कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया।
करणी सेना परिवार जबलपुर के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह चौहान ने नवनियुक्त महानगर कार्यकारी अध्यक्ष अनमोल सिंह डब्बू ठाकुर को शुभकामनायें देते हुए कहा कि आपकी संगठन के प्रति निष्ठा, कार्यक्षमता और जनसेवा की भावना निश्चित ही करणी सेना को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप अपने नए दायित्व का कुशलता से निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे।
अनमोल सिंह डब्बू ठाकुर के महानगर कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर नियुक्त होने पर योगेश सिंह, रोहित सिंह चौहान, राजा चौहान, अंकित प्रताप सिंह, आशु सिंह कर्ण, हर्षित सिंह ठाकुर, पीयूष सिंह सोमू, देव सिंह राठौर, यश ठाकुर, विक्की ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, संदीप सिंह, शिव सिंह ठाकुर आदि ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की है।

 

Next Post

ढाना रनवे पर ट्रेनिंग विमान हादसे का हुआ शिकार, लैंडिंग के समय कंट्रोल खो बैठा चार्म्स एविएशन का ट्रेनी विमान, पायलट घायल

सागर। जिले के ढाना रनवे पर बुधवार को एक इंजन का छोटा ट्रेनी विमान उस वक्त हादसे का शिकार हो गया, जब वह रनवे पर उतर रहा था। यह विमान चार्म्स एविएशन का बताया जा रहा है। घटना करीब पौने दो बजे की है। जब यह हादसा हुआ, उस दौरान […]