पब में पार्टी के दौरान हुई मारपीट, कनाड़िया पुलिस जांच में जुटी

इंदौर। एक पब में भूमाफिया लक्की धवन और एक राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के बेटे ने एक युवक की हत्या की कोशिश की।
आरोपियों युवक पर शराब की बोतल से हमला कर फरार हो गए। युवक की हालत गंभीर है और निजी अस्पताल में भर्ती है। कनाड़िया पुलिस जांच में जुटी है।
घटना बायपास स्थित एक पब की बताई जा रही है। अग्रवाल नगर निवासी कारोबारी मुकेश गुप्ता का बेटा इशान पार्टी करने गया था। यहां मौजूद हार्दिक धवन और अभि शाक्य से विवाद हो गया। हार्दिक भूमाफिया लक्की उर्फ राजीव धवन(शिवकोठी) का बेटा है।
अभि के पिता राजेश शाक्य राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर है।
आरोपियों ने इशान को टेबल से उठा कर बाहर ले गए और शराब की बोतल मार कर घायल कर दिया। देर रात गंभीर अवस्था में इशान को निजी अस्पताल ले गए लेकिन डाक्टर ने हालत देख कर रिंग रोड़ स्थित बड़े अस्पताल के लिए रैफर कर दिया।
कनाड़िया थाना प्रभारी केपी यादव के मुताबिक इशान के सिर में गहरी चोट आई है। विवाद की शुरुआत रुपयों को लेकर हुई थी। इशान मोबाइल बेचने का काम भी करता है। उसने आरोपियों से पार्टी में ही रुपये मांग लिए थे। इससे नाराज होकर आरोपियों ने हमला कर दिया। रोहन और ऋतिक अरोरा का भी नाम सामने आया है। दोनों ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के पुत्र है। वही, अभि शाक्य के विरुद्ध पूर्व से प्रकरण दर्ज है। हिट एंड रन और जानलेवा हमले के मामले में उसको विजयनगर की सितारा होटल से पकड़ा था। हाईप्रोफाइल परिवार के पुत्रों से जुड़े इस मामलें को दबाने के लिए भाजपा नेता भी दबाव बना रहे है।

 

Next Post

यात्री बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, हादसे में नाबालिक छात्र की हुई मौत

डिंडोरी। सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बायपास पर राय सिटी के किनारे यात्री बस ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में नाबालिग छात्र की मौत हो गई है। वहीं दूसरे घायल छात्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बस ड्राइवर घटना के बाद से […]