भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ी भक्तो का भीड़

जबलपुर। शहर में जगह जगह भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा बाजे गाजे के साथ निकली गई। रथ यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ भक्तो की भीड़ उमड़ पड़ी।
बता दे कि इस यात्रा में भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा एवं भगवान बलभद्र का रथ निकला जाता है। यह यात्रा अषाढ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को प्रारम्भ होती है।
भक्तो ने बताया कि रथ यात्रा के पूर्व सोने के झाडू से यात्रा निकलने वाले मार्ग में झाड़ू लगाया गया इसके बाद रथ यात्रा निकली गई।
इस दौरान भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा एवं भगवान बलभद्र का पूजन अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया।
रथ यात्रा गढ़ा फाटक, बड़ा फुहारा, कमानिया गेट, विजय नगर सहित अन्य क्षेत्रो में निकाला गया।
बता दे कि उड़ीसा के पूरी में जगन्नाथ रथ यात्रा हर साल आषाढ़ माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से प्रारम्भ होती है और शुक्ल पक्ष के 11वें दिन जगन्नाथ जी की वापसी के साथ यात्रा का समापन होता है। जगन्नाथ रथ यात्रा के मौके पर उड़ीसा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर में विराजमान भगवान श्रीकृष्ण, बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा संग नगर की सैर को निकलते हैं।
वही, जबलपुर शहर में रथ यात्रा के दौरान जिला प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था रही एवं जगह जगह पुलिस बल मौजूद रहा।

 

Next Post

Learn how exactly to find compatible bbw: guidelines and tricks

Learn how exactly to find compatible bbw: guidelines and tricks Finding compatible bbw may be a disheartening task, however with only a little research plus some tips, it could be a breeze. here are some tips to get you started: 1. start with narrowing your research to particular demographics. whilst […]