करौंदी में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन, देवी के 51 शक्तिपीठों सहित कई अन्य कथाओं का पौराणिक पं. शुकदेव द्विवेदी शास्त्री जी ने किया वाचन

DR. SUMIT SENDRAM

शहपुरा(डिण्डौरी)। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर शहपुरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम करौंदी में चल रहे श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा आयोजन में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।
कथा वाचन पं. शुकदेव द्विवेदी शास्त्री (धनुआसागर वाले महाराज जी) के द्वारा किया जा रहा है।
उन्होंने अपने प्रवचनों में देवी के 51 शक्तिपीठों, माता के 16 श्रृंगारों सहित अनेक पौराणिक प्रसंगों का मार्मिक और विस्तृत वर्णन किया।
उनके ओजस्वी वचनों को सुनकर श्रद्धालु भक्ति और आध्यात्मिक भाव से सराबोर हो रहे हैं।
सप्तमी के अवसर पर ओमकारा दल के तत्वावधान में मां की भव्य आरती का आयोजन किया गया।
आरती के दौरान वातावरण देवी भक्ति से गुंजायमान हो उठा। मां के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा परिसर भक्तिमय बन गया।
इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और आरती में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
माता की भक्ति में लीन होकर भक्तों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ खेल-भाव भगत का आनंद लिया।
करौंदी में हो रहा यह धार्मिक आयोजन नवरात्रि पर्व पर आस्था और भक्ति का केंद्र बना हुआ है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण और देवी दर्शन कर आध्यात्मिक शांति का अनुभव कर रहे हैं।

 

Next Post

बच्चों को मुख्यमंत्री का मेगा गिफ्ट, 489 करोड़ रूपये ट्रांसफर, राम-कृष्ण की कहानी से जगाई शिक्षा की अलख

हरदा। हरदा जिले के खिरकिया में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्कूली बच्चों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने शिक्षा का अधिकार अधिनियम अंतर्गत 20 हजार 652 अशासकीय विद्यालयों को 489 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की। इस राशि से साल 2023-24 में पढ़ने वाले 8 लाख 45 […]