जेके सीमेंट प्लांट में हादसा, नीचे गिरने से मजदूर की हुई मौत, सिर धड़ से हुआ अलग

DR. SUMIT SENDRAM

पन्ना। जिले के सिमरिया थाना अंतर्गत आने वाले पुरैना में जेके सीमेंट प्लांट में कार्यरत मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वही, जानकारी लगने के बाद प्लांट के अधिकारी एवं पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार 23 सितंबर सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच की बताई जा रही है। जहां पंजाब का रहने वाला एक युवक बिल्डिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह सीधे नीचे जा गिरा और नीचे रखी अन्य मशीनरी से टकराने से उसका सिर धड़ से अलग हो गया।
घटना के बाद वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों में चीख पुकार मच गई।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई हैं।
अति. पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह चौहान ने बताया कि जेके सीमेंट प्लांट में हादसा हुआ है। कानून व्यवस्था बनाये रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। एसडीओपी पवई एवं थाना प्रभारी सिमरिया मौके पर पहुंच गये है और जांच में लगे है। उन्होंने कहा कि अभी मृतक मजदूर का नाम स्पष्ट नहीं हो पाया है, क्योंकि कंपनी में आज कौन-कौन मजदूर काम कर रहे थे इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

 

Next Post

आज से नवरात्र की शुरुआत, 11 हजार कलश और एक करोड़ कुमकुम अर्चना से पावन होगी इंदौर की धरती

इंदौर। शहर में पहली बार दस दिनी नवरात्र में शक्ति की 11 दिनी उपासना 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होगी। वीआईपी परस्पर नगर में होने वाले अति विशाल नवरात्र महोत्सव में 20 राज्यों के अतिरिक्त अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया सहित सात देशों के श्रद्धालु शामिल होंगे। आयोजन 25 एकड़ में […]