राजधानी के विंध्याचल भवन में लगी आग, रिनोवेशन के दौरान वेल्डिंग करते वक्त हुआ हादसा, तीन दमकलों ने पाया आग पर काबू

भोपाल। राजधानी के विंध्याचल भवन में गुरुवार दोपहर को आग लग गई। हादसा घुमक्कड़ विभाग के विकास आयुक्त कार्यालय में हुआ। आग की इस घटना से कर्मचारी दहशत में आ गए। बिल्डिंग से धुआं निकलता नजर आया।
आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और नगर निगम की फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। हालांकि इसके पहले ही वहां मौजूद कर्मचारियों आग बुझा दी।
दरअसल, घुमक्कड़ विभाग के विकास आयुक्त कार्यालय में रिनोवेशन कार्य चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि वेल्डिंग के दौरान कागज के गत्तों में आग लग गई। एक कारण ये भी बताया जा रहा है कि किसी के बीड़ी या सिगरेट पीने से निकली चिंगारी से ये आग लगी।
बिल्डिंग प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि आग पर जल्द काबू पा लिया गया। कोई बड़ा नुकसान नहीं हो पाया।

 

Next Post

दमोह में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़, पुलिस अधिकारी घायल, आरोपी को पैर में लगी गोली

दमोह। जिले के देहात थाना अंतर्गत ग्राम मराहार में गुरुवार की सुबह पुलिस 23 अपराधों के आरोपी कासिम खान को पकड़कर अवैध रूप से रखे हुए हथियारों की तलाश में गई थी। इस दौरान आरोपी द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर दिया, जिससे जबलपुर नाका चौकी प्रभारी (सउनि) आनंद अहिरवार […]