इंदौर। प्राइवेट स्कूल की महिला कर्मचारी की मौत के बाद बात बिगड़ गई। समाजजनो ने स्कूल के बाहर शव रखकर स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
राजेंद्र नगर थाना पुलिस के मुताबिक बिजलपुर निवासी 65 वर्षीय सुगनबाई गोयल चमेली देवी स्कूल में काम करती थी। गुरुवार दोपहर को उसकी तबीयत बिगड़ गई। शाम को उसे घर भेज दिया गया। बलाई समाज के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को स्कूल के बाहर शव रखकर विरोध जताया कि सुगन बाई की मौत स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से हुई है। समय पर अस्पताल भिजवा दिया होता तो वह बच सकती थी। उन्होंने नारेबाजी की और कहा कि कर्मचारियों से 12 घंटे काम करवाया जाता है।
पुलिस के मुताबिक, जांच की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है |


