इंदौर। शहर के राऊ थाना क्षेत्र की सिलकॉन सिटी में बीती रात हुए एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से दो छात्रों की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक दोनों छात्र हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए थे।
बताया जाता है कि एक-दूसरे को बचाने में दोनों छात्रों की जान चली गई।
पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना में दिव्यांश पिता मनोज कानूनगो (21) और नीरज पिता मनोहर पटेल (26) की मौत हुई।
दोनों देवास निवासी बताए गए हैं।
दिव्यांश बीफार्मा का छात्र था।
पुलिस ने मर्ग कायम कर शव अस्पताल भिजवा दिया हैं।
पुलिस के अनुसार यह घटना बुधवार देर रात हुई। दोनों छात्रों की हाईलेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हुई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा कैसे हुआ इस बात की अभी जांच की जा रही है।


