ठंड की होगी विदाई, धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी की बन रही संभावना

इंदौर। उत्तरी हवाओं के कारण अभी जहां हल्की ठंड का अहसास हो रहा था, वही अगले सप्ताह में सर्दियों की विदाई प्रारम्भ हो जाएगी।
सप्ताह के शुरुआती दिनों में दिन में जहां हवाओं का रुख उत्तरी व उत्तरी पूर्वी होगा। वहीं दोपहर बाद हवाओं का रुख पूर्वी रहेगा।
इस वजह से अगले सप्ताह में दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। दिन में अधिक ऊंचाई के हल्के बादल छाए रहेंगे। सप्ताह के शुरुआत में सुबह के समय हल्की धुंध भी दिखाई देगी।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शहर में अब ठंड का असर धीरे-धीरे कम होगा। शहरवासियों को सुबह व शाम के समय गुलाबी ठंड का अहसास होगा। दिन में धूप निकलने से दोपहर में लोगों को सर्दी से राहत मिलेगी। मौसम परिवर्तन के लिए फिलहाल कोई सिस्टम सक्रिय नहीं है। इस वजह से मौसम सामान्य रहेगा। खुशनुमा मौसम होने के कारण वीकेंड पर पर्यटन स्थल पर जाने वालों के लिए भी आनंदमयी मौसम रहेगा।

 

Next Post

ब्रोकर के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज

इंदौर। शहर के ग्वालटोली थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर प्रापर्टी ब्रोकर नितिन पारसमल जैन निवासी गांधी चौक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रापर्टी खरीदने-बेचने का काम करता है। आरोप है कि 25 वर्षीय युवती को होटल श्री महालक्ष्मी लेकर आया और फोटो-वीडियो वायरल […]