भोपाल। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं विश्व हिंदु परिषद के करीब 1400 कार्यकर्ताओं का जत्था शुक्रवार शाम स्पेशल ट्रेन के जरिए अयोध्या के लिए रवाना हुआ।
भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 06 से आरएसएस के प्रांत संघ चालक अशोक पांडे ने भगवा ध्वज दिखाकर इस आस्था स्पेशल ट्रेन को रवाना किया।
बता दे कि भोपाल से अयोध्या जाने वाली पहली आस्था स्पेशल ट्रेन है।
इस दौरान रामलला के दर्शनों को लेकर यात्रियों में काफी उत्साह नजर आया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ये कार्यकर्ता यात्री दोपहर तीन बजे रैली की शक्ल में भोपाल स्टेशन पहुंचे।
रवानगी से पूर्व सभी यात्रियों ने समवेत स्वर में प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाए। रास्तेभर ये श्रद्धालु भजन-कीर्तन और राम स्तुति करते जाएंगे।