राहुल गांधी ने फोन कर जिलाध्यक्ष बनाए जाने की दी सूचना – जीतू पटवारी

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। प्रदेश में कांग्रेस जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद प्रदेश भर में विरोध के बीच पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने पत्रकारवार्ता आयोजित की।
पत्रकारवार्ता में जीतू पटवारी ने जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर कहा कि बडे़ नेताओं को सीधे राहुल गांधी ने फोन कर जिलाध्यक्ष बनाए जाने की सूचना दी है। नेताओं की सहमति के बाद नाम जारी किए गए।
उन्होंने कहा कि जयवर्धन सिंह, ओंकार सिंह मरकाम, प्रियव्रत सिंह जैसे पार्टी के दिग्गज नेताओं को जिलाध्यक्ष बनने का फैसले राहुल गांधी ने ही किया है।
कांग्रेस के अंदर दावेदारों के विरोध को लेकर जीतू पटवारी ने कहा कि सब पार्टी के सदस्य, उचित फोरम पर बात रख सकते हैं।
पीसीसी चीफ ने जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में सेटिंग के आरोपों पर कहा कि इसमें मेरा कोई हस्तक्षेप नहीं है। प्रभारी की फीडबैक के बाद ही नियुक्ति की गई है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त जिला अध्यक्षों को दिल्ली बुलाया गया हैं। दिल्ली में 24 अगस्त को एक दिवसीय ट्रेनिंग होगी। जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल होंगे। बिहार यात्रा से एक दिन ब्रेक कर जिला अध्यक्षों की मीटिंग लेंगे।
पत्रकारवार्ता में विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि स्वयं राहुल गांधी ने जून की माह में कहा था की हर जिले में जो सबसे प्रभावशाली नेता हो जो लंबी रेस के घोड़े हैं उनको अध्यक्ष बनाया जाएगा। मै बहुत आभारी हूं राहुल गांधी जी का जिन्होंने मुझे मौका दिया है। जो लोग विरोध कर रहे हैं उनको संगठन सृजन के बारे में जानकारी नहीं है। हम सब साथ मिलकर काम करेंगे। राहुल गांधी जी की सोच है कि जिलाध्यक्ष ताकतवर होना चाहिए। मैं तीन बार का विधायक हूं, एक बार मंत्री रहा हूं। जो पार्टी कहेगी वह काम करूंगा। हम पार्टी में मिलकर काम करें।

 

Next Post

पुलिस ने 24 घंटे में किया अंधे कत्ल का खुलासा, जादू-टोना के शक में की गई थी महिला की हत्या

डिंडोरी। विगत शनिवार को अमरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जलेगांव में एक महिला की हत्या की सूचना प्राप्त होने पर थाना समनापुर व अमरपुर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुँचकर जांच प्रारंभ की गई। मृतका सावित्री बाई परस्ते (55) का शव घर के आंगन में […]