उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया कृषि उद्योग समागम का शुभारंभ

DR. SUMIT SENDRAM

जबलपुर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कृषि उद्योग समागम का शुभारंभ किया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की कार्यशैली ओजस्वी है। उन्होंने कहा वे एक दिन भी कोई ऐसा पल नहीं जाने देते जब गांव और किसानों की चिंता नहीं करते हो।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि उनके नेतृत्व में मध्य प्रदेश सबसे बड़ी छलांग लगाएगा है। यह मैं सामने देख रहा हूं। क्योंकि आज की यह जो पहल है कृषि को उद्योग से जोड़ने की दोनों का मिलान करने की, यह बहुत बड़ी सोच है।
उन्होंने आगे कहा कि किसान भारत की रीड की हड्डी है, किसान की जितनी पूजा की जाए कम है, किसान देश का भाग्य विधाता हैं। किसान सामाजिक आर्थिक और समरसता का प्रतीक है।

 

Next Post

दो शराब कारोबारियों की गोली मारकर हत्या

मुरैना। सोमवार सुबह सिहौनिया थाना क्षेत्र में दो शराब कारोबारियों की गोली मारकर हत्या हो गई। पहले खबर आई थी कि दोनों ने एक-दूसरे पर गोली चलाई थी। बाद में पता चला कि मिरघान गांव निवासी बंटी भदौरिया और भोला भदौरिया रिश्ते में चाचा-भतीजे थे, जिन्हें किसी और ने गोली […]