रंगपंचमी की गेर के दौरान हादसा, टैंकर के पहिए में दबकर शख्स की मौत

इंदौर। महानगर के राजवाड़ा में रंगपंचमी गेर के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। भीड़ के बीच ट्रैक्टर का पहिया पेट पर चढ़ने से 45 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। इससे कुछ देर के लिए मौके पर हड़कंप मच गया। घायल को तत्काल एमवाय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इस हादसे से दुखी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गेर में शामिल नहीं होने का फैसला किया। वे इंदौर एयरपोर्ट से सीधा उज्जैन रवाना हो गए। पहले उनके राजवाड़ा आने का प्लान था।

 

Next Post

राजधानी में रंगपंचमी में टैंकरो से रंगों की बरसात, पीसीसी चीफ ने नेता प्रतिपक्ष के साथ गया फाग गीत

भोपाल। राजधानी भोपाल में रंगपंचमी धूमधाम से मनाई गई। गली-गली, चौक-चौराहों और कॉलोनियों में रंगों और गुलाल की बौछार की गई है। छोटे-बड़े सभी उम्र के लोग अबीर-गुलाल उड़ाते हुए, ढोल की थाप पर नाचते-गाते और एक-दूसरे को रंग लगाकर होली का आनंद लेते हुए नजर आये। इस बीच, पुराने […]