नाले में घुसा ट्राला, एक व्यक्ति की मौत

जबलपुर। शहर के गोहलपुर थाने के पास स्थित नाले में रविवार देर रात एक ट्राला घुस गया।
ट्राला के नीचे दबने के कारण एक युवक की मौत हो गई वहीं ड्राइवर जख्मी हो गया।
गोहलपुर पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार ट्राला शहर की ओर आ रहा था। ट्रैफिक अधिक होने की वजह से आज रात उसे क्रेन की मदद से निकाला जायेगा।फिलहाल अभी पुल चौड़ा नहीं है, इस वजह से ट्रैफिक जाम अधिक लग रहा है।

 

Next Post

असामजिक तत्वों की गतिविधियों को रोकने अलर्ट हुई पुलिस, पुलिस अधीक्षक ने आधी रात को करेली में किया भ्रमण

नरसिंहपुर। जिले में दिनोंदिन बढ़ती ठंड के बीच रात के समय चोरी की वारदातें बढ़ रही है। रात में होने वाली गश्त का जायजा लेने पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सोमवार को एक बजे रात को करेली थाना क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने गश्त के दौरान हो रही चेकिंग का जायजा लिया। […]