मंडला में भारत आदिवासी पार्टी की बैठक सम्पन्न, प्रदेश सचिव अखिलेश मसकोले ने सभी पदाधिकारियो को किया सम्बोधित

DR. SUMIT SENDRAM

मंडला। जिले में भारत आदिवासी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में पार्टी के प्रदेश सचिव अखिलेश मसकोले ने सभी पदाधिकारी को सम्बोधित कर कहा कि भारत आदिवासी पार्टी मध्य प्रदेश में आदिवासियों के हक, अधिकार और उनके हित के लिए अच्छा कार्य कर रही है, जिसे देखकर जनता, भारत आदिवासी पार्टी में जुड़ रही है, जो हमारी पार्टी के लिए गौरव की बात है।
उन्होंने आगे कहा कि हमें आदिवासी समुदाय के लिए समर्पित भाव से कार्य करने में आदिवासी भाइयों की मदद भी मिल रही है।
वहीं, भारत आदिवासी पार्टी के पदाधिकारियों का यह भी कहना है कि पार्टी को पूरे प्रदेश में मजबूत कर हम प्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री बनाएंगे।
इस दौरान भारत आदिवासी पार्टी के प्रदेश सचिव अखिलेश मसकोले, प्रदेश संगठन मंत्री, अब्दुल कादरी, जिलाध्यक्ष कुशाल मार्को सहित सभी नौ विकासखंडो के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Next Post

शासकीय भूमि हड़पने पर पूर्व सरपंच, सचिव व अन्य पर प्रकरण दर्ज, ईओडब्ल्यू ने की कार्रवाई

रतलाम। शासकीय आबादी भूमि के रिकार्ड को पंचायत कार्यालय से नष्ट-गायब कर कूटरचित रिकार्ड तैयार करने व शासकीय भूमि को फर्जी तरीके से क्रय-विक्रय कर शासन को नुकसान पहुंचाने का आरोप प्रमाणित होने पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ मुख्यालय भोपाल द्वारा ग्राम पंचायत रियावन के तत्कालीन सरपंच, दो सचिव सहित सरपंच […]