सीधी। शहडोल घटना के बाद भी अवैध उत्खनन पर अंकुश लगता नजर नहीं आ रहा है।
सीधी जिले के सोन नदी प्रतिबंध क्षेत्र के कई घाटों पर आज भी अवैध तरीके से रेत का उत्खनन जारी हैं।
ऐसा ही एक मामला सीधी जिले के कमर्जी थाना का प्रकाश में आया जिसमे पुलिस ने कार्यवाही की।
बता दे कि कमर्जी पुलिस को देहात भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सोन नदी प्रतिबंधित क्षेत्र बलियार घाट से एक 407 वहां अवैध रेत का उत्खनन के लिए गई है। पुलिस टीम तत्काल थाना प्रभारी को सूचित करते हुए बलियार घाट पहुंची, जहां 407 वाहन चालक पुलिस को देखकर भागने लगा। लेकिन पुलिस भी कहां पीछे हटती, पुलिस के द्वारा वाहन को खदेड़ते हुए धर दबोच लिया, तब तक चालक के द्वारा कुछ रेत खाली कर दिया था। कुछ टाली में शेष रहा जिसे थाने लाकर कार्यवाही की गई।
कमर्जी थाना से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी चालक अतुल गौतम पिता कमलेकार गौतम(24) निवासी ककरहा थाना कमर्जी एवं वाहन स्वामी शिवनारायण गौतम पिता कमलेकार गौतम निवासी ककरहा थाना कमर्जी का कृत्य धारा 379,414 ता. हि., धारा 4/21 बान बनिन अधिनियम 1957 एवं धारा 27, 29, 30डी, 41, 51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 एवं धारा 2, 4, 21 भारतीय वन अधिनियम 1927, धारा 15 पर्यवारण संरक्षण अधिनियम 1986, धारा 53(1), 53(3), 53 (5) म.प्र. गौड खनिज नियम 1996 के तहत् दण्डनीय अपराध पाये जाने से मौके पर आरोपी चालक अतुल गौतम को धारा 41 (क) जा. फौ. की नोटिस दी गई। मौके से वाहन क्रमांक एमपी 53 जीए 2645 जब्त कर थाने लाया गया।
कमर्जी थाना प्रभारी पवन सिंह के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में सहा. उपनिरीक्षक पीसी बागरी, शिशुपाल सिंह, प्रधान आरक्षक राजू जायसवाल, आरक्षक संदीप चतुर्वेदी एवं राजकुमार सिंह कीसराहनीय भूमिका रही।


