जबलपुर। अध्यात्म विज्ञान एवं राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित पत्रिका अखंड ज्योति जो कि 1938 से लगातार भारतीय जनमानस का ही नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व का मार्गदर्शन कर रही है।
जो लोग लगातार इस पत्रिका को पढ़ रहे हैं वह अपने अंदर से अभूतपूर्व परिवर्तन महसूस करते हैं और अगले माह इस पत्रिका के आने का इंतजार उनको रहता है।
गायत्री परिवार के संस्थापक पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी के द्वारा यह पत्रिका स्वयं अपने हाथों से लिखकर स्वतंत्रता के पूर्व प्रारंभ की गई थी।
इस पत्रिका के माध्यम से उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन को एक नई दिशा ही प्रदान नहीं की, बल्कि युग निर्माण योजना को आज जिस मुकाम पर लेकर गए, उस मुकाम में इस पत्रिका का अपने आप में बहुत बड़ा योगदान है।
आज यह पत्रिका 10 से अधिक भाषाओं में छप रही है, जो कि बिना किसी विज्ञापन एवं कमीशन के गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा घर-घर में जाकर दी जाती है।
आगामी 22 दिसंबर 2024 दिन रविवार को दोपहर 3:00 बजे से चेंबर ऑफ कॉमर्स हाल सिविक सेंटर में अखंड ज्योति के पाठकों का विशाल सम्मेलन रखा गया है।
सम्मेलन में मथुरा के सत् साहित्य प्रसार प्रभारी भूगुनाथ तिवारी द्वारा संबोधित किया जाएगा।
अतिथि के रूप में न्यायाधीश अजय सिंह ठाकुर एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अखिलेश गुमास्ता मौजूद रहेंगे।
गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी बीबी शर्मा द्वारा सभी धर्म प्रेमी बंधुओ एवं अखंड ज्योति पाठकों से इस कार्यक्रम में आने का अनुरोध किया गया है।

