लापता किशोरी को पुलिस ने 24 घंटे में शक्तिनगर से किया बरामद

सिंगरौली। ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिक बच्चे-बच्चियों के दस्तयाबी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विंध्यनगर पुलिस द्वारा नाबालिक लड़की को शक्तिनगर जिला सोनभद्र उ.प्र. से दस्तयाब कर उसके परिजन को सुपुर्द किया गया है।
विंध्यनगर थाना पुलिस के अनुसार नवजीवन बिहार सेक्टर 3 निवासी द्वारा अपने पुत्री का घर से बिना बताए कहीं चले जाने की रिपोर्ट थाना विंध्यनगर में दर्ज कराई गई थी। जिसमें प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जिसके बाद पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते के मार्गदर्शन तथा विंध्यनगर थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
टीम गठित कर तत्काल शक्तिनगर तरफ रवाना किया गया।
जिसमें विंध्यनगर पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए 24 घण्टे के अंदर अपहृता को दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक शीतला यादव, सहा. उप निरीक्षक नीलेश प्रजापति, महिला प्रधान आरक्षक रूक्मिणी तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Next Post

तेज तूफान बारिश होंने से रोड पर गिरे पेड़ घंटों बाधित रहा आवागमन

सीधी(सिंहावल)। गुरुवार दोपहर तेज आंधी तूफान झमाझम बारिश के साथ सिंहावल क्षेत्र में छोटे छोटे आकार के ओले गिरे, साथ ही आंधी तूफान की तबाही से रोड पर कई जगह पेड़ पौधे भी टूटे पड़े, जिससे करीब घंटों आवागमन बाधित रहा। सिहावल चौकी के समीप मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने […]