सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते के मार्गदर्शन में साशन चौकी पुलिस म्यार नदी से रेत की चोरी करते हुये एक ट्रैक्टर को पकडने में कामयाब रही।
साशन चौकी प्रभारी संदीप नामदेव से मिली जानकारी के मुताबिक 14 मई को सूचना प्राप्त हुई की मझौली म्यार नदी के ऊपर बकरी मोड़ से अवैध रेत चोरी कर ट्रैक्टर में लोड कर परिवहन करते हुए आ रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर देर रात करीबन 2 बजे ग्राम मझौली तरफ रवाना किया गया।
मौके पर पहुंचते ही ट्रैक्टर को रोका तो ड्राईवर ट्रैक्टर छोड़ के भाग गया।
बिना नंबर का जॉन डीयर ट्रैक्टर (मॉडल 5105) जिसकी ट्राली में रेत लोड था।
ट्रैक्टर को अवैध रेत परिवहन करते पाये जाने पर साशन चौकी में धारा 121, 122/24, 379, 414 भादवि 4/21 खनिज अधि 1952 अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
साशन चौकी प्रभारी (उनि) संदीप नामदेव के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में सहा. उपनिरीक्षक लेखचंद्र डोहर, प्रधान आरक्षक राममूर्ति मीणा, अरविंद सिंह, आरक्षक राहुल सिंह एवं मुकेश कुमार पटेल की सराहनीय भूमिका रही।


