तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी सहित बेटी की मौत

DR. SUMIT SENDRAM

दमोह। जिले के देहात थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ चौकी के ग्राम रामकुटी के पास रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी, जिससे पति-पत्नी और उनकी बेटी की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़ कर फरार हो गया, पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।
नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी के मुताबिक करोड़ी पटेल (45), उनकी पत्नी यशोदा (40) और बेटी आरती (17) ग्राम हटरी में एक शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से अपने गांव बमुरिया किशनगंज लौट रहे थे।
दमोह-छतरपुर मार्ग पर रामकुटी के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। करोड़ी और यशोदा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल आरती को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने ग्राम इमलाई के पास ट्रक को पकड़ लिया।

 

Next Post

पोस्टमार्टम के लिए रखे शव का गला ही खा गए कुत्ते, जिला अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप, सीएमएचओ के खिलाफ प्रदर्शन

नर्मदापुरम। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखें एक युवक के शव का गला कुत्तों द्वारा खाने का मामला सामने आया है। शव की दुर्गति देखकर परिजन आक्रोशित हो गए और उन्होंने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। नर्मदापुर जिला अस्पताल में मरीजों के इलाज में लापरवाही के कई मामले […]