मैहर वाली शारदा माता मंदिर में 43 दिनों में रिकॉर्ड 47.3 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, नवरात्र से 6 गुना संख्या

मैहर। माता शारदा मंदिर दर्शन के लिए लगातार प्रयागराज महाकुंभ मेले के दौरान प्रतिदिन लाखों की संख्या में दर्शनार्थी प्रशासनिक व्यवस्था के साथ सुगमता से माता के दर्शन प्राप्त कर रहे है।
पिछले 43 दिनों में नवरात्र से ज्यादा श्रद्धालु मैहर पहुंचकर माता रानी के दर्शन का नया रिकॉर्ड बना दिया है।
बता दे कि अमूमन नवरात्र के समय जहां 7 से 8 लाख श्रद्धालु मैहर पहुंचकर माता रानी के दर्शन किया करते थे।
वहीं, प्रयागराज में चल रहे कुंभ से वापसी या जाते समय 43 दिनों में तकरीबन 48 लाख लोग दर्शन कर चुके हैं।
मैहर कलेक्टर रानी बाटड ने बताया कि मैहर के इतिहास में अब तक श्रद्धालुओं की संख्या नया कीर्तिमान बना दी है।
उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इसके लिए मंदिर प्रबंधन एवं जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी थी। श्रद्धालुओं को भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। मंदिर प्रांगण में बनाए गए स्लॉट में तकरीबन 22 लाख श्रद्धालुओं को भोजन भी कराया गया है।

 

Next Post

उद्योगपतियों से सीएम यादव ने की वन टू वन चर्चा, टॉरेंट पॉवर के जिगिश मेहता, ओमप्रकाश नेनवाल ने निवेश की इच्छा जताई

भोपाल। सूबे के मुखिया डॉ. मोहन यादव से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के पहले दिन सोमवार को विभिन्न उद्योगपतियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से वन-टू-वन चर्चा की। पतंजलि समूह के आचार्य बालकृष्ण ने भेंट के दौरान मुख्यमंत्री से हेल्थ एवं वेलनेस क्षेत्र में निवेश के संदर्भ […]