विशेष पुलिस महा निदेशक द्वारा “साइबर अपराध जागरूकता एवं बचाव” विषय पर साइबर जागरूकता एवं सुरक्षा के संबंध में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

मंडला। शहर के मोंटफोर्ट स्कूल में पुलिस महानिरीक्षक (बालाघाट जोन) संजय कुमार एवं पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा की उपस्थिति में विशेष पुलिस महानिदेशक डॉ. वरुण कपूर द्वारा मोंटफोर्ट स्कूल के छात्र-छात्राओं और श्रोताओं को बताया कि साइबर अपराध आज के दौर की सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। साइबर अपराध किसी के साथ भी घटित हो सकता है, क्योंकि साइबर अपराध असली दुनिया के अपराध से भिन्न है। यहां असली दुनिया की मानसिकता को साइबर स्पेस में लागू नहीं किया जा सकता और यदि ऐसा करते हैं तो हम खतरे में पढ़ सकते हैं। हमें अपनी मानसिकता को बदलना होगा, जो साइबर वर्ल्ड के लिए जरूरी है। साइबर वर्ल्ड में सुरक्षित रहने का एकमात्र तरीका है हमारी जागरूकता एवं सतर्कता। हमारी सुरक्षा इस बात पर निर्भर करती है कि हम साइबर स्पेस में कितने जागरूक है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध बुलिंग, ग्रूमिंग, स्टॉकिंग, फिशिंग के माध्यम से किए जाते हैं। साइबर अपराधी अपनी पहचान छुपाकर सोशल मीडिया, ईमेल, चैटरूम, इंस्टंट, मैसेजिंग, गेमिंग प्लेटफार्म का उपयोग कर बच्चों किशोरों के साथ ही व्यस्क प्रौढ व्यक्तियों तक को अपना शिकार बनाते है। ऐसे कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं जिन्हे उन्हें आसानी से ब्लैकमेल किया जा सके। ब्लैकमेल कर यौन उत्पीड़न, यौन शोषण एवं आर्थिक छति तक पहुंचाते हैं। साइबर अपराधियों से बचने के लिए हमें सोशल मीडिया या साइबर स्पेस में अपने बारे में कितनी इनफॉरमेशन कब कैसे और कहां शेयर करनी है, शेयर करना भी है या नहीं आदि की समझ होनी चाहिए। इसके लिए सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ साइबर स्पेस का उपयोग करना साइबर अपराध को अंजाम देने वाला आपका परिचित रिश्तेदार मित्र या कोई अनजान व्यक्ति भी हो सकता है। इससे बचने के लिए अंजान कॉल वीडियो स्वीकार न करें। अनजान लिंक को क्लिक न करें। अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें। व्यक्तिगत विवरण जैसे फोन नंबर ईमेल एड्रेस गोपनीय जानकारी और तस्वीरें शेयर ना करें। अनावश्यक एवं अनजान सॉफ्टवेयर एप्स ऑनलाइन गेम इंस्टॉल ना करें। साइबर स्पेस का उपयोग करते समय अच्छे डिजिटल फुटप्रिंट बनाने के बारे में बताया गया, क्योंकि डिजिटल फुटप्रिंट कभी भी खत्म नहीं होते। इसलिए कोई भी गतिविधि साइबर वर्ल्ड में करने के पूर्व सोच समझकर करें, क्योंकि साइबर वर्ल्ड के किसी भी अपराध को डिजिटल फुटप्रिंट के माध्यम से आसानी से पकड़ा जा सकता है। इसलिए डिजिटल वर्ल्ड मीडिया में कोई भी कार्य करने के पूर्व सोचें समझें वह फिर कार्य करें तथा अच्छा फुटप्रिंट बनाएं।
इस दौरान छात्र-छात्राओं के प्रश्नों का समाधान डॉ. वरुण कपूर द्वारा सहजता से किया।

 

Next Post

How to own a successful bisexual casual encounter

How to own a successful bisexual casual encounter If you’re looking for a method to add spice to your sex-life, you might like to think about checking out a bisexual casual encounter. these encounters could be a lot of fun and may be a powerful way to explore your sex. […]