जबलपुर। लोकायुक्त संगठन ने एक पटवारी काे छह हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा है।
आरोपी पटवारी प्रवीण कुमार पटेल (30) मझौली तहसील में पदस्थ था। उसे बुधवार को सिहोरा में उसके निजी कार्यालय से लोकायुक्त ने पकड़ा।
जानकारी के मुताबिक आरोपी पटवारी ने भू राजस्व संबंधी कार्य को करने के बदले में एक व्यक्ति को रिश्वत की नगद राशि के लिए बुलाया था।
आरोपी पटवारी प्रवीण कुमार मूलत: सिहोरा के तहसील के जुनवानी कला के ग्राम खिरवा बरगवां का निवासी है। उसके पास मझौली तहसील के ग्राम दर्शन गुरजि के पटवारी हल्का नंबर 65 और 66 का प्रभार था।
आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया है।


