नवयुग कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में छात्रों को दी गई एचडीएफसी इंश्योरेंस के बारे में जानकारी

जबलपुर। शहर के नवयुग कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में गुरूवार को एचडीएफसी (हाउसिंग डेवलपमेंट फ़ाइनेंस कॉर्पोरेशन) कम्पनी के द्वारा भविष्य की योजनाओं की समस्त जानकारी प्रदान की गयी। इस कार्यक्रम में एचडीएफसी के वरिष्ठ प्रबंधक हर्ष भाटिया, फाईनेंशियनल प्लानिंग मैनेजर मायावती कुशवाहा एवं सुरेन्द्र तिवारी उपस्थित रहे।
इस दौरान एचडीएफसी के वरिष्ठ प्रबंधक हर्ष भाटिया द्वारा फाईनेंशियनल प्लानिंग, सेविंग, इनवेस्टमेंट के विषय में जानकारी दी गयी। उन्होने हेल्थ व टर्म इंश्योरेंस से अवगत कराया व छात्रों को फाईनेंशियनल इनवेस्टमेंट से संबंधित कोर्सेस की जानकारी भी प्रदान की।
नवयुग कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी के निर्देशन में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. पुरोधा यादव द्वारा किया गया।
इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. सहदेव प्रसाद गुप्ता, डॉ. नम्रता पाटिल, डॉ. अनुजा तिवारी, ब्रीति नंदी, डॉ. दीपशिखा पाण्डेय, डॉ. चाँदनी चौरसिया, सौरभ गुप्ता, ओपी वाधवा, कविता सोनी सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी मौजूद रहे।

 

Next Post

पुलिस दबिश के दौरान जुए के अड्डे से भागे युवक की मिली लाश, युवक के परिजनो ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप

ग्वालियर। जिले के बिजौली के जंगल में जुआ खेलने गए शमशाद खान की लाश लावारिस हाल में कंटीली झाड़ियों के बीच घने जंगल में मिली है। जिन पुलिसकर्मियों ने जंगल में जुए के अड्डे पर दबिश दी थी, उन पर मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों […]