रिश्वत लेते हुए पटवारी को लोकायुक्त ने दबोचा। रीवा लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई को दिया अंजाम

सीधी। सरकार की तमाम सख्तियों और छापेमार टीमों की लगातार कार्रवाईयों के बावजूद सरकारी दफ्तरों में घूसखोरी थमने का नाम नहीं ले रही है।
आलम ये है कि प्रदेश में हर रोज कोई न कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़ाता है।
सोमवार को रिश्वतखोरी से जुड़ा एक मामला सीधी जिले से सामने आया है।
रीवा लोकायुक्त पुलिस ने गोपद बनास तहसील अंतर्गत हल्का पटवारी मिर्चवार के पटवारी मुनेंद्र सिंह भदोरिया को पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा है।
आरोपी पटवारी वारिसाना और नामांतरण करने के एवज में 50 हजार रिश्वत की मांग कर रहा था।
आरोप है कि पटवारी रिश्वत के 25 हजार पहले ले चुका है।
सोमवार को फरियादी के हाथों किस्त के 5 हजार लेते लोकायुक्त पुलिस ने उसे रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।
मामले को लेकर फरियादी मुनेश्वर प्रसाद सोनी का कहना है कि मेरी माता जी के निधन के बाद वारिसाना होना था और एक नामांतरण का प्रकरण था। दोनों प्रकरण मिला करके हल्का पटवारी मिर्चवार द्वारा 5 हजार रिश्वत की मांग की गई थी, जिसमें अबतक रिश्वत के 25 हजार पहले दे चुके थे और आज फिर से 5 हजार रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मुनेश्वर प्रसाद सोनी ने बताया कि रिश्वत की राशि लेने के बाद भी पटवारी लगातार परेशान कर रहा था एवं और भी राशि की मांग की जा रही थी 25 हजार लेने के बाद शेष 25 हजार की मांग की जा रही थी जिसमें मेरे द्वारा इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस रीवा को की गई और रीवा लोकायुक्त के उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार से शिकायत की पुष्टि होने के बाद आज 5 हजार रिश्वत लेते पटवारी को ऊसके घर से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

 

Next Post

हाइटेक होगी सुविधा से लेस होंगी बुंदेलखंड एक्सप्रेस, यात्रियों को मिलेंगी फ्लाइट जैसी कई सुविधाएं

ग्वालियर। रेल यात्री की सुविधा और आराम को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस को नए स्वरूप में तैयार कर रहा है। ट्रेन के कोचों को हाईटेक और अधिक सुविधा जनक बनाया जा रहा है, जिससे यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर सफर का अनुभव मिलेगा। नई […]